अधिगम - पारिभाषिक शब्दावली - Definipedia

Definipedia

अधिगम - पारिभाषिक शब्दावली।Learning-Terminology

डेफिनिपीडिया के दिए गए पोस्ट में आपको अधिगम से सम्बंधित पारिभाषिक शब्दावली दिया गया है। इन पारिभाषिक शब्दावली में उनके साथ उसके अर्थ भी दिए गए है।

Adhigam Paribhashik Shabdavali

Adhigam Paribhashik Shabdavali

1.अधिगम(learning)-अधिगम का अर्थ होता है सीखना क्रो एवं क्रो के अनुसार-''सीखना ज्ञान, आदतों एवं अभिवृतियों का अर्जन है।''

2.मनोविज्ञान(Psychology)-मनोविज्ञान का अर्थ होता है-आत्माध्ययनक्रो एवं क्रो के अनुसार-मानव व्यव्हार और मानव संबंधो का अध्ययन है।

3.शिक्षा मनोविज्ञान(Educational Psychology)- क्रो एवं क्रो के अनुसार-शिक्षा मनोविज्ञान व्यक्ति के जन्म से वृद्धावस्था तक सिखने के अनुभवों का वर्णन और व्याख्या करता है

4.विकास(Development)-स्किनर के अनुसार-''विकास एक सतत् एवं क्रमिक प्रक्रिया है।'' 

5.मानव विकास(Human Development)-पॉल मुनरो के अनुसार- मानव विकास को विकास परिवर्तन की श्रृंखला मन है जिसमें एक प्राणी भ्रूणावस्था से प्रौढता में गुजरते हुए अनुभव करता है।

6.शैशवावस्था(Infancy)-क्रो एवं क्रो के अनुसार-जन्म से 6 वर्ष की अवस्था को शैशवावस्था कहा जाता है।

7.बाल्यावस्था(Childhood)-6 वर्ष से 12 वर्ष की अवस्था को बाल्यावस्था कहा जाता है।

8.किशोरावस्था(Adolescence)-12 वर्ष  से 18 वर्षकी अवस्था को किशोरावस्था को कहाजाता है। किशोरावस्था अधिक बल और तनाव, तूफान एवं संघर्ष का कल है।

9.वयस्कावस्था(Old Age)-18 वर्ष से मृत्यु तक की अवस्था को वयस्कावस्था कहा जाता है।

10.परिपक्वता(Maturity)-जैसे जैसे आयु बढ़ती जाती है, व्यक्ति की परिपक्वता बढ़ती जाती है। परिपक्वता के साथ-साथ सीखने की गति में भी वृद्धि होती है। परिपक्वता के साथ मूर्त तथ्यों को भी सरलता से ग्रहण किया ज सकता है।परिपक्वता अधिगम में सहायक होती है। 

11.सामाजिक अधिगम(Social Learning)-''सामाजिक अधिगम किसी चुनैती या समस्या से आरम्भ होता है जिसके लिए कोई तात्कालिक और बना बनाया गया समाधान नहीं होता है।

इसे पढ़े - पाठ्यक्रम - पारिभाषिक शब्दावली 

12.विशिष्ट बालक(Exceptional Childhood)-क्रो एवं क्रो के अनुसार-''विशिष्ट प्रकार या विशिष्ट शब्द ऐसे गुणों या उस गुण को रखने वाले व्यक्ति पर लागु किया जाता है जिसके कारण की व्यक्ति अपने साथियों का विशिष्ट ध्यान अपमी ओर आकर्षित करता है।''

13.पिछड़े बालक(Backward Children)-शोनेल एवं शोनेल के अनुसार-''पिछड़ा बालक वह है जो अपने स्कूल जीवन के बीच (यानि लगभग साढ़े दस साल) में अपनी आयु के समकक्ष से नीचे की कक्षा का कार्य करने में असमर्थ हों।

14.विकलांग बालक(Handicapped Childhood)-क्रो एवं क्रो के अनुसार-''एक व्ताक्ति जिसमें कोई इस प्रकार का शारीरिक दोष होता है जो किसी भी रूप में उसे सामान्य क्रियाओं में भाग लेने से रोकता है या उसे सीमित रखता है, उसे विकलांग बालक कहते हैं।

15.मनोविश्लेषण(Psychoenalysis)-''मनोविश्लेषण मन तथा व्यक्तित्व के अचेतनात्मक कार्य संपादन का विज्ञान है। गंभीर अध्धयन के बाद मानसिक विकृतियों के उपचार करने की विधि मनोविश्लेषण कहलाता है।''

16.निर्देशन(Guidance)- व्यक्ति को स्वयं तथा समाज के उपयोग के लिये, स्वयं की क्षमताओं के अधिगम विकास के प्रयोजन से निरंतर दी जाने वाली सहायता निर्देशन है।