सूक्ष्मजीव - पारिभाषिक शब्दावली - Definipedia

Definipedia

सूक्ष्मजीव - जीवविज्ञान पारिभाषिक शब्दावली | Micro-Organisms - Biology Terminology

डेफिनिपीडियाके दिए गए पोस्ट में आपको सूक्ष्मजीवसे सम्बंधितपारिभाषिक शब्दावलीदिया गया है। इन पारिभाषिक शब्दावली में उनके साथ उसके अर्थ भी दिए गए है।

Sukshmjeev Paribhashik Shabdavali

Sukshmjeev Paribhashik Shabdavali

1.सुक्ष्मजैविकी (Microbiology)-जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमे सुक्ष्मदर्शीय जीवों का अध्ययन किया जाता है।

2.वायवीय (Aerobe)- वह सूक्ष्मjiv जो ऑक्सीजन कीकी उपस्थिति में श्वसन करता है।

3.अवायवीय (Anaerobe)- वह सूक्ष्म जो ऑक्सीजन की अनुपस्थिति में श्वसन कर सकता है।

4.वातन (Aeration)- किसी जल / द्रव से भरे पात्र में वायु का संचरण सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में।

5.सक्रियत आपंक (Activated sludge)- कवक तंतुओंमें फंसे जीवाणुओं के टैंक में अवसादित झुंड जो वायवीय रूप से कार्बनिक पदार्थ का अपघटन करते हैं।

6.प्रतिजैविक (Antibioties)- सूक्ष्मजीवियों द्वारा उत्पादित वह पदार्थ जो रोगजनक जीवाणुओं को या तो मार देते हैं या उनकी वृद्धि को निरोधित कर देते हैं।

इसे पढ़े जैव प्रौद्योगिकी   - पारिभाषिक शब्दावली

7. बैक्यूलो(Baculovirus)- बैक्यूलो वाइरस दोहरे डी. एन. ए. वाले विषाणु जो कीट व आथ्रोपोड के रोगजनक है। जैव नियंत्रण व उपयोगी।

8.जैव सक्रिय अणु (Bioactive molecules)- सूक्ष्मजीवों द्वारा उत्पन्न कुछ रसायन जो मनुष्य की जैविक क्रियाओं को प्रभावित करते हैं जैसे स्टेटिन।

9.जैव नियंत्रण (Biocontrol)- रोगकारकों/पीड़को का लाभप्रद जीवधारियों द्वारा नियंत्रण।

10.बायोगैस (Biogas)- मेथेन सहित कुछ गैसों का ज्वलनशील मिश्रण जो कार्बनिक पदार्थों पर सूक्ष्मजीवों (मेथेनोजेन्स) की क्रिया से उत्पन्न होता है।

11.बायोकैमिकल ऑक्सीजन डिमॉड (BOD)- एक लीटर जल उपस्थित कार्बनिक पदार्थ के जीवाणुओं द्वारा अपघटन हेतु आवश्यक ऑक्सीजन की मात्रा।

12.आवसन (Distillation)- द्रव शुद्धीकरण की एक विधि जिसमें द्रव को गर्म कर उसकी वाष्प के संघनीकरण से शुद्ध रूप प्राप्त किया जाता है।

13.किण्वन (Fermentors)- वह बड़ा पात्र जिसमें किण्वन कराया जाता है।

14.ऊर्णन या फ्लॉक्स (Flocs)- कवक तन्तुओं में फसे जीवाणु झुंड।

15.आरम्भक (Inoculum)- सम्वर्धन को प्रारंभ कराने वाला।

16.समाकलित कीट प्रबंधन (IPM)- संश्लेषित पीड़कनाशियों के सीमित अथवा प्रयोग किए बिना जैव नियंत्रण व अन्य इकोफ्रैन्डली विधियों द्वारा पीड़कों का नियंत्रण।

17.मेथेनोजेन्स (Methanogens)- मेथेन उत्पन्न करने वाले सूक्ष्मजीव (आर्किया)।

18.माइकोराइजा (Mycorrhizae)- कवक व उच्च वर्ग पौधों की जड़ों के बीच का सहजीवी सम्बन्ध।

19.कृषि का एक जैविक कृषि (Organic Farming)- पारम्परिक इकोफ्रैंडली तरीका जो संश्लेषित रासायनों के प्रयोग के बिना, प्राकृतिक पद्धतियों के प्रयोग से वहनीय कृषि पर बल देता है।

20.प्राथमिक उपचार (Primary Treatment)- सीवेज का प्रारम्भिक भौतिक / यान्त्रिक उपचार।

21.द्वितीयक उपचार (Secondary Treatment)-सीवेज का द्वितीयक जैविक वायवीय व अवायवीय उपचार।

22.सीवेज/वाहित मल (Sewage)- नगरों / शहरों से निकला व्यर्थ / अपशिष्ट जल जिसमें मनुष्य के मलमूत्र व अन्य नगरीय व्यर्थ पदार्थ होते हैं।

23.पाश्चुरीकरण(Pstieurization)- यह वह विधि है जिसमे तापक्रम व्दारा किसी चीज में पाये जाने वाले सुक्ष्मजीव को नष्ट किया जाता है।

24.औद्योगिक सुक्ष्मजैविकी(Industrial Microbiology)- जिन सुक्ष्मजीव का उपयोग आर्थिक महत्व के उत्पाद या दवा की प्राप्ति के लिये करते है।